- झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने धनबाद उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
- सम्मान कार्यक्रम व प्रशस्ति-पत्र वितरण करने की मांग
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा झारखंड अलग आंदोलन व पुनर्गठन में योगदान देने वाले चिन्हित आंदोलनकारीयों के सम्मान व अधिकार को लेकर लगातार सक्रिय है। मोर्चा का इकाई आज धनबाद उपायुक्त से मुलाकात की।
आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों के देनिय स्थिति से अवगत कराया। गृह कारा व आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 38 वीं संपुष्टि सूची के आलोक में शीघ्र सम्मान शिविर आयोजित कर प्रशस्ति-पत्र वितरण करने की मांग की ।
मोर्चा के केंद्रीय प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने लिखित आवेदन में कहा की विभाग द्वारा दो दिसंबर 2025 को कुल 304 चिन्हित आंदोलनकारीयों की सूची जिला कार्यालय सौंप दिया गया है।
जारी कई चिह्नित आंदोलनकारी वृद्धावस्था एवं भारी शारीरिक अस्वस्थता से जुझ रहे हैं। संपुष्टि सूची जिला कार्यालय को सोंपें हुए चार महीनों से अधिक समयावधि गुजर जाने के बाद भी अब तक जिला प्रशासन का उदासीनता बरकरार है।
38 वीं सम्पुष्टि सूची के प्रशस्ति-पत्र का वितरण नहीं हो सकता है। उपायुक्त आदित्य रंजन ने आंदोलनकारीयों के बातों को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।