Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मना अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस

एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मना अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस
विज्ञापन
  • एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मना अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर अपनी पृथ्वी को हरी-भरी और खुशहाल रखने का संकल्प लिया गया। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस की थीम हमारी पृथ्वी, हमारी शक्ति रखी गयी है। 

इस अवसर पर विज्ञान संकाय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में माता पृथ्वी के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास किया गया। कक्षा पंचम से नवम तक के विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया। साथ ही उन्होंने  विभिन्न चित्रों एवं संदेशों के माध्यम से अपनी धरती को बचाने के उपाय सुझाये।

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने विद्यार्थियों के सुंदर प्रयासों की सराहना करते हुए अपने संदेश में कहा कि विज्ञान के बढ़ते चरण के साथ ही हमारी धरती खतरे में पड़ती जा रही है। उसकी सुरक्षा करना हम सबका कर्त्तव्य है। हर विद्यार्थी का पुनीत कर्तव्य है कि वह अपनी पृथ्वी का पारितंत्र सबके लिए सुखद बनायें। विद्यार्थियों में कर्तव्य बोध जगाना उनके शिक्षकों का पुनीत कर्तव्य है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,419