Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार : जंगल से दो महिलाओं का शव बरामद, सनसनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लातेहार : जंगल से दो महिलाओं का शव बरामद, सनसनी
विज्ञापन

लातेहार के जंगल में दो महिलाओं के शव मिले, जंगली भैंसे के हमले का संदेह 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। जिले के एक जंगल में मंगलवार सुबह दो महिलाओं के शव मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बताया जाता है कि गुरिकम जंगल में जंगली भैंसे के हमले के बाद महिलाओं की मौत हो गयी। वन क्षेत्र अधिकारी अजय टोप्पो ने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयान के अनुसार, महिलाएं सोमवार सुबह जंगल में फूल इकट्ठा करने गयी थीं, लेकिन घर नहीं लौटीं। 

टोप्पो ने बताया, मंगलवार की सुबह जंगल में उनके शव मिले। ऐसा प्रतीत होता है कि जंगली भैंसे के हमले में उनकी मृत्यु हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की पहचान शिलामणिया देवी (64) और शांति कुंवर (50) के रूप में हुई है। 

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को पचास-पचास हजार रुपये दिये जा चुके हैं, जबकि औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद 3.5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा। झारखंड सरकार जंगली जानवरों के हमले में मृत्यु होने पर चार लाख रुपये का मुआवजा देती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,947