Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गौ सम्मान आवाह्न अभियान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कल

गौ सम्मान आवाह्न अभियान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कल
विज्ञापन
  • गौ सम्मान आवाह्न अभियान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कल

टीम एबीएन, रांची। गौ सम्मान आवाह्न अभियान के निमित्त एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन दिनांक 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को दोपहर 1 बजे किया जा रहा है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस गायत्री मंदिर परिसर, सेक्टर-2, धुर्वा, रांची में आयोजित होगी, जिसमें इस अभियान से जुड़े हुए प्रमुख साधु-संतों का विशेष पदार्पण होगा।

ज्ञातव्य है कि इस अभियान के अंतर्गत 27 अप्रैल 2026 को पूरे भारतवर्ष में गौ सम्मान आवाह्न दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर देशभर में एक साथ, एक ही दिन एवं एक ही समय पर महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री महोदय को सामूहिक रूप से प्रार्थना-पत्र सौंपने का कार्यक्रम निर्धारित है।

विशेष रूप से झारखंड राज्य के 263 प्रखंडों से हस्ताक्षरित प्रार्थना-पत्र संकलित कर प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसका उद्देश्य गौ माता की रक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना गौ हत्या पर पूर्ण रोक लगाने हेतु जनजागरण गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को सशक्त करना सनातन संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के संरक्षण हेतु राष्ट्रव्यापी पहल इस अभियान के अंतर्गत देशभर के संत-महात्मा समाज एवं विभिन्न संगठनों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है, तथा झारखंड की पावन धरती पर भी उनके आगमन से यह अभियान और अधिक सशक्त होगा।

अत: आप सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं से सादर अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को व्यापक जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग प्रदान करें।

  • स्थान: गायत्री मंदिर परिसर, सेक्टर-2, धुर्वा, रांची
  • दिनांक: 21 अप्रैल 2026
  • समय: दोपहर 1:00 बजे
  • संपर्क: प्रांत प्रभारी, गौ सम्मान आवाह्न अभियान
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,027