टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 20/4/2026 सोमवार अक्षय तृतीया को मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची ने भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम सुबह 9 पूजन एवं हवन का कार्य पंडित आचार्य श्री श्याम सुंदर भारद्वाज एवं पंडित श्री सुभाष चौमाल जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। दीपक शर्मा (सपत्नीक) ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा की।
पूजन एवं हवन कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष अशोक पुरोहित, मंत्री कृष्णा लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर गोवला, पूर्व अध्यक्ष रविशंकर शर्मा संयोजक गुलाब शर्मा, अमित सारस्वत काली उपमंत्री प्रदीप शर्मा कार्यकारणी सदस्य किशन शर्मा, अनिल शर्मा, विनय जोशी, सुनील शर्मा, मनीष शर्मा तथा सदस्य आकाश ओझा, श्याम सुंदर जोशी, कन्हैयालाल शर्मा, रमेश शर्मा सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित थे।
दिन में 4 बजे मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची ने भगवान श्री परशुराम जी की विशाल शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा में समाज की 501 महिलाओं एवं बच्चों ने ध्वजा के साथ नगर भ्रमण किया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं दाधिच परिषद, मारवाड़ी सहायक समिति, अग्रवाल सभा, भारतीय युवक संघ, झारखंड एवं रांची प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन सर्व ब्राह्मण समाज, श्री जीण माता मंदिर प्रचार समिति, श्री जीण भवानी परिवार माहेश्वरी सभा, उत्तम शर्मा, संजय भारद्वाज अमित सारस्वत ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
तत्पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं सभी उपस्थित सदस्यों ने सामुहिक प्रसाद ग्रहण किया। उपरोक्त कार्यक्रम में सभा की कार्यकारिणी सदस्य चेतन माटोलिया, धर्मचंद शर्मा, ललित माटोलिया कमल शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री सुशील माटोलिया, पूर्व उपाध्यक्ष बालकिशन चौमाल सहित महिला सदस्य ममता शर्मा पिंकी शर्मा, अमृता शर्मा वीणा शर्मा सुनिता शर्मा अन्नु शर्मा तनूजा शर्मा अंजू शर्मा सुनिता शर्मा बिंदु शर्मा उमंग जोशी स्वेता भारद्वाज ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।