टीम एबीएन, रांची। दुमका जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आजीवन सह कार्यकारिणी वरिष्ठ सदस्य दिलीप कुमार भुवानियां के भतीजे एवं स्व. श्रवण कुमार भुवानियां के सुपुत्र सौरव भुवानियां के झारखंड के खूंटी जिला के उपायुक्त नियुक्त होने पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन में हर्ष एवं गर्व का माहौल व्याप्त है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर पूरे समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस अवसर पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद कुमार जैन, संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ एवं प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सुभाष पटवारी ने संयुक्त रूप से सौरव भुवानियां को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सौरव भुवानियां ने अपने उत्कृष्ट कार्य, प्रतिभा एवं समर्पण के बल पर यह प्रतिष्ठित पद प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे मारवाड़ी समाज का मान-सम्मान बढ़ाया है।
सम्मेलन पदाधिकारियों ने अपने संदेश में कहा कि यह उपलब्धि समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सौरव भुवानियां की यह सफलता यह दशार्ती है कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊंचाई को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सौरव भुवानियां अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए खूंटी जिले के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
बधाई देने वालों में गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, ओम प्रकाश अग्रवाल, ललित कुमार पोद्दार, राजेंद्र केडिया, कमल कुमार केडिया, पवन कुमार पोद्दार, पवन शर्मा, नंदकिशोर अग्रवाल, सुमेर सेठी, मनोज कुमार चौधरी, कौशल राजगढ़िया, अनिल कुमार अग्रवाल, अशोक नारसरिया, प्रमोद सारस्वत, मुकेश मित्तल, कृष्णा अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, निर्मल बुधिया आदि शामिल है।
सभी ने एक स्वर में कहा कि सौरभ भुवानियां की यह सफलता समाज के लिए गौरव का विषय है और आने वाली पीढ़ियां को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा देगी। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।