Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : कालाबाजारी से जुड़े 265 गैस सिलेंडर जब्त

रांची : कालाबाजारी से जुड़े 265 गैस सिलेंडर जब्त
विज्ञापन

रांची में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का खुलासा, 265 सिलेंडर जब्त 

टीम एबीएन, रांची। रसोई गैस की कालाबाजारी और अवैध रीफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने संगठित गिरोह का पदार्फाश किया है। डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में चुटिया थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया।  इस दौरान कुल 265 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किये गये। 

जानकारी के अनुसार, प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी कर उन्हें छोटे सिलेंडरों में अवैध रूप से रीफिल कर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। इस उत्तम कुमार साहु के परिसर से 10 सिलेंडर के साथ रीफिलिंग उपकरण बरामद किये गये। वहीं साई कॉलोनी स्थित अमन सिंह के किराये के मकान से करीब 85 सिलेंडर और  अवैध भंडारण के साक्ष्य मिले। 

इसी क्रम में शारदा कॉलोनी के एक अन्य ठिकाने से लगभग 110 सिलेंडर जब्त किये गये। तीनों जगहों से रीफिलिंग पाइप, कनेक्शन और अन्य उपकरण भी बरामद हुए। जब्त सभी सिलेंडरों को विधिवत सूची बनाकर गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है। 

इस मामले में चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 एवं एलपीजी आदेश, 2000 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि केवल अधिकृत एजेंसियों से ही गैस लें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,664