Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रहें सावधान : अभी और तपेगा झारखंड

रहें सावधान : अभी और तपेगा झारखंड
विज्ञापन

अभी और तपेगा झारखंड, कई जिलों में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में गर्मी का प्रकोप लगातार तेज होती जा रही है और तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कई जिलों में पारा 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

आने वाले पांच दिनों के पूवार्नुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और दक्षिणी झारखंड के जिलों में तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, सिमडेगा, सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिलों में हिट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। रांची, बोकारो और हजारीबाग में भी तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना रहेगा। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर से दक्षिण तक बनी ट्रफ लाइन यानि लो प्रेशर और बंगाल की खाड़ी की ओर बने सिस्टम के कारण गर्म हवाओं का प्रभाव बढ़ रहा है। इसके चलते फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,979