टीम एबीएन, धनबाद। सिंदरी खाद कारखाने में आंदोलन की समाप्त हो गया है। कारखाना प्रबंधन और आंदोलरत नेताओं के साथ कई बातों पर आम सहमति बनी। जिसके बाद इस आंदोलन की समाप्ति की घोषणा लगभग गुरुवार शाम 7 बजे की गयी। इसके बाद सभी मजदूर काम पर लौट आए हैं। बीते सोमवार से ही लगातार आंदोलन चल रहा था, जिस पर आम सहमति बनने के बाद चौथे दिन आंदोलन की समापन की घोषणा की गयी। सोमवार दोपहर से लेकर गुरुवार की संध्या लगभग 7 बजे तक यह आंदोलन चला। इस आंदोलन को खत्म करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से धनबाद एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी, सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार, सिंदरी थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद शामिल हुए। हर्ल कंपनी की तरफ से जीजीएम कामेश्वर झा, संसाधन विभाग के कुंदन किशोर, लाइजनिंग ऑफिसर नवीन सिंह, एचआर नीरज कुमार, ओपी कुशवाहा, विक्रांत कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं संयुक्त मोर्चा के लगभग सभी पार्टियों के एक-एक प्रतिनिधि भी इस वार्ता में शामिल हुए जिला प्रशासन संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि और कंपनी के प्रतिनिधियों के बीच एक वार्ता कर आम सहमति बनाई गई जिसके बाद आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की गयी।