Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

टुंडू सीएचपी के समीप बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खनन से चिटाही मंदिर और प्लांट पर बड़ा खतरा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टुंडू सीएचपी के समीप बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खनन से चिटाही मंदिर और प्लांट पर बड़ा खतरा
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद के टुंडू सीएचपी क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिन-रात बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है अवैध कारोबार, बड़े पैमाने पर हो रहे इस अवैध खनन से इलाके की जमीन लगातार कमजोर हो रही है, जिससे चिटाही मंदिर और सीएचपी प्लांट पर खतरा मंडराने लगा है। 

यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है, जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। 
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में यह कोयला माफिया इतना बेखौफ होकर अवैध कारोबार चला रहा है? और क्यों अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। 

इस मामले को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने भी ट्वीट कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि धनबाद सांसद, बाघमारा विधायक के गढ़ में ही इस तरह का खुलेआम अवैध कारोबार चलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।  उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस पर रोक नहीं लगी, तो किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में सबसे पहले नुकसान चिटाही मंदिर और CHP प्लांट को होगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 84,067