Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 11
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

केंद्रीय कर्मचारी महासंघ ने किया धरना-प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
केंद्रीय कर्मचारी महासंघ ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 16 अप्रैल को शहीद चौक रांची पर केंद्रीय कर्मचारी महासंघ, एनसीसीपीए और एआईपीआरपीए के राष्ट्रीय आह्वान के तहत रांची सहित देश भर में मंहगाई भत्ता/ मंहगाई राहत की एक किस्त जो 1जनवरी से देय है, उसे  अविलंब जारी करने को लेकर धरना- प्रदर्शन का आयोजित किया गया।  

केंद्र सरकार के द्वारा मार्च में मंहगाई भत्ता/ मंहगाई राहत की घोषणा की जाती है परंतु अभी तक घोषणा नहीं गयी जिसके कारण कर्मचारियों एवं पेंशनर्स में आक्रोश है। केंद्र सरकार इससे पूर्व कोविड काल के 18 महीने का मंहगाई भत्ता/मंहगाई राहत रोके हुई है। 

धरना प्रदर्शन में के डी राय व्यथित, त्रिलोकी नाथ साहू, सुखदेव राम, राजेंद्र महतो, देवचरण साहू, नूर मोहम्मद, बचनू साहू, नूर अलम, मधेश्वर, गोराई आदि उपस्थित थे। उक्त जानकराी आॅल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड, रांची के राज्य सचिव एम जेड खान ने दी।

विज्ञापन