Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : शिक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य सहयोग के लिए दिया गया ज्ञान ज्योति प्रेरणा सम्मान-2026

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : शिक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य सहयोग के लिए दिया गया ज्ञान ज्योति प्रेरणा सम्मान-2026
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। जोहार लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन, कोकर के द्वारा  द्वारा संचालित श्री राम प्रवेश बाल संस्कार केंद्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आर्थिक पिछड़े बच्चों के शिक्षा में सहयोग के लिए इनर व्हील क्लब आफ संजीवनी, रांची की प्रेसिडेंट मीना सिन्हा, सचिव पूनम यादव तथा भारत विकास परिषद के पदाधिकारी इंजीनियर गिरीश प्रसाद सिंह एवं इंजीनियर गोपाल शर्मा को ज्ञान ज्योति प्रेरणा सम्मान-2026 संस्था के प्रेसिडेंट शशि भूषण पांडे एवं सीईओ डॉ. भारत भूषण के हाथों प्रदान किया गया। 

फाउंडेशन ने आर्थिक पिछड़े बच्चों के शिक्षा में सहयोग हेतु चलाये जा रहे नि:शुल्क बाल संस्कार केंद्रो पर लगातार सहयोग करते आये हैं। गिरीश प्रसाद जी ने कहा कि यह सम्मान नहीं बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेवारी है। गोपाल शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यों में समाज के समृद्ध और बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों को आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए।

इसके साथ ही, नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे जनजातीय विद्यार्थियों के लिए इनर व्हील क्लब आफ संजीवनी, रांची द्वारा 6 कुर्सियां एवं एक टेबल दी गयी। इसके अतिरिक्त, एक टेबल का योगदान शकुंतला देवी ने दिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच कॉपी, पेन एवं नाश्ते के पैकेट वितरित किये गये। इस आयोजन को सफल बनाने में चारवा भगत, गोलू कुमार, सावित्री कुमारी, संजना कुमारी एवं हिमांशु कुमार का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,422