Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल को भंग कर वैध तरीके से योग्य आदिवासी मूलवासी लोगों से पुनर्गठन किया जाये : देवेन्द्र नाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल को भंग कर वैध तरीके से योग्य आदिवासी मूलवासी लोगों से पुनर्गठन किया जाये : देवेन्द्र नाथ महतो
विज्ञापन

फार्मेसी काउंसिल के भ्रष्ट अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई हो : संतोष महतो 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा रांची टीम के तत्वावधान में अल्बर्ट एक्का चौक पर झारखंड स्टेट फामेर्सी काउंसिल में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का पुतला दहन किया गया।  

मौके पर केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि विगत 17 आॅक्टूबर 2026 को झारखंड स्टेट फामेर्सी काउंसिल के बैठक में लिये गये निर्णय को रद्द किया जाय क्योंकि उक्त दिन निर्णय लेने वाले निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल उससे पूर्व 9 जनवरी 2025 को ही समाप्त हो गया है। 

साथ ही झारखंड स्टेट फामेर्सी काउंसिल के अध्यक्ष विमलेश कुमार दुबे, सचिव प्रशांत कुमार पांडेय एवं परीक्षा समिति के अध्यक्ष रणधीर कुमार गुप्ता का नियुक्ति सदस्यता रद्द किया जाय तथा वैध तरीके से झारखंडी आदिवासी मूलवासी योग्य लोगों के साथ फामेर्सी काउंसिल का पुनर्गठन किया जाय। 

मौके पर केंद्रीय सचिव संतोष महतो ने कहा कि झारखंड स्टेट फामेर्सी काउंसिल लूट का अड्डा बन गया है, सभी भ्रष्ट अधिकारियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाये। फार्मेसी काउंसिल द्वारा फार्माशिस्ट छात्रों का नामांकन, रजिस्ट्रेशन, एग्जाम फॉर्म से लेकर परीक्षाफल प्रकाशन तक वसूली किया जाता है, काउंसिल द्वारा कॉलेज संचालकों से भी मोटी रकम वसूली की जाती है। फार्मेसी काउंसिल को भ्रष्टाचार मुक्त के लिए यह आर- पार की लड़ाई है। 

पुतला दहन कार्यक्रम के मौके पर जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, केन्द्रीय सचिव संतोष महतो, जिला अध्यक्ष संजय महतो, मनीष साहू, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अरशद अली, ग्रामीण खलील खान, महासचिव, इरशाद, इरशाद आलम, हरीश हसन, आरीफ, आजाद खान, ईमरान अंसारी, अफरीदी अंसारी, तौसीफ खान, आदिल अंसारी, अयूब खान, सन्तोष साहू, सूरज, मंटू, सुधांशु, गणेश, योगेश चंद्र भारती, अंगत के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,928