Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रफ्तार का कहर : डिवाइडर से टकराकर स्कूटी सवार की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रफ्तार का कहर : डिवाइडर से टकराकर स्कूटी सवार की मौत
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। गुरुवार की देर रात राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में भारत माता चौक के समीप तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी चला रहे अमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा सवार पवन गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पवन को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर है। बताते चलें कि रांची में तेज रफ्तार का कहर लोगों की जान ले रहा है। अमूमन रोजाना सड़क हादसे में किसी न किसी की जान जा रही है। गुरुवार की रात भी सड़क हादसे में एक युवक की जान गई है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सबसे पहले घायल पवन को अस्पताल भेजवाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि स्कूटी सवार युवक काफी तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे। तेज रफ्तार होने की वजह से स्कूटी चला रहे युवक ने अपना नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से जा टकराया। दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। इससे अमित का सिर फट गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि स्कूटी सवार किशोरगंज चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गये। टक्कर जोरदार होने की वजह से बिजली पोल का बॉक्स टेढ़ा हो गया। दोनों युवक पुरानी रांची के रहने वाले हैं। घटना की सूचना दोनों युवक के परिजनों को दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन