Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

केसरगढ़ (बाघमारा ब्लॉक 2) में बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा कोयले का अवैध कारोबार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
केसरगढ़ (बाघमारा ब्लॉक 2) में बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा कोयले का अवैध कारोबार
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बाघमारा/ धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने कोयला मंत्री को पत्र लिखकर कहा कि धनबाद जिले के बाघमारा ब्लॉक 2 स्थित केसरगढ़ क्षेत्र में अइडउढ माइंस (बीसीसीएल प्रोजेक्ट) के समीप बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खनन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, बीसीसीएल प्रबन्धक ओर स्थानीय सीआईएसफ मुखदर्शक बने हुए है आखिर कोयला माफिया पर।

किसका आशीर्वाद प्राप्त है जो हर जगह अवैध कोयला कारोबार पर छापेमारी कर कार्यवाई होता है लेकिन ब्लॉक 2 स्थित केसरगढ़ क्षेत्र बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध कोयला कारोबार पर क्यों नहीं हो रहा कोई कार्यवाई ओर इस अवैध कोयला कारोबार में बाहरी मजदूरों को बुलाकर कोयले की कटाई एवं ढुलाई कराई जा रही है। 

कभी भी बड़ा दुर्घटना घट सकता है जिससे गरीब एवं लाचार मजदूरों की जान भी जा सकती है कि पूर्व में भी इसी क्षेत्र में अवैध खनन के कारण चाल धंसने से कई मजदूरों की मृत्यु हो चुकी थी फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए भविष्य में पुन: किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। 

आपसे विनम्र निवेदन है कि उक्त मामले का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र जांच कर आवश्यक एवं कठोर कार्रवाई करने का निर्देश देने की कृपा करें, ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके एवं जन-जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,677