Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सारंडा में मुठभेड़ के बाद इलाके में हाई अलर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सारंडा में मुठभेड़ के बाद इलाके में हाई अलर्ट
विज्ञापन

सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, इलाके में हाई अलर्ट 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां घने सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ छोटानागरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलिबा और चडराडेरा के बीच स्थित घने जंगल इलाके में हुई। 

जंगल का इलाका होने के कारण आॅपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और बड़े स्तर पर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। आॅपरेशन के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस मामले में एसपी अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। 

उन्होंने बताया कि फिलहाल सर्च आपरेशन जारी है और इसके खत्म होने के बाद ही यह साफ हो पायेगा कि सुरक्षा बलों को क्या सफलता मिली है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गयी है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,405