Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

निबंधन में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करें : आयुक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
निबंधन में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करें : आयुक्त
विज्ञापन

प्रमंडलीय आयुक्त ने अवर निबंधन कार्यालय का किया निरीक्षण 

प्रमंडलीय आयुक्त का लातेहार उपायुक्त ने किया स्वागत, दिया गया गार्ड आफ आनर 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार/ पलामू। प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय आज लातेहार पहुंचकर समाहरणालय स्थित अवर निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निबंधन व्यवस्था की कार्यकुशलता, पारदर्शिता एवं जनसेवा की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया।

आयुक्त ने कार्यालय में उपलब्ध मानव संसाधन, कार्य विभाजन एवं जिम्मेदारियों की समीक्षा करते हुए आगत-निर्गत पंजी, फी बुक, दस्तावेज निबंधन रजिस्टर आदि पंजियों एवं  अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अवर निबंधन पदाधिकारी को सभी अभिलेख अद्यतन, त्रुटिरहित एवं सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। 

जिला अवर निबंधन पदाधिकारी ने कार्यालय में मानव संपदा की कमी पर ध्यान आकृष्ट कराया। आयुक्त ने इस संबंध में आवेदन देने को कहा, ताकि विभाग को प्रतिवेदित किया जा सके। साथ ही उपायुक्त के माध्यम से आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने संबंधी प्रक्रिया किया जा सके। निबंधन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि कार्यालय में औसतन 12 रजिस्ट्री ही होती है। आयुक्त ने इसे बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम उठाने की जरूरत बतायी।  आयुक्त ने आनलाइन निबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, दस्तावेज सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को सहज बनाने तथा आम नागरिकों को अनावश्यक विलंब से बचाने के निर्देश दिये। 

उन्होंने भूमि संबंधी अभिलेखों के सत्यापन में सतर्कता बरतने, फर्जीवाड़ा रोकने एवं प्रतिबंधित भूमि के निबंधन पर तत्परता से रोक लगाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड रूम के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अभिलेखों के डिजिटलीकरण एवं आगंतुकों के लिए बैठने, पेयजल एवं मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। 

निरीक्षण के पूर्व लातेहार के स्थानीय परिषदन में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने आयुक्त का स्वागत किया। प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अवर निबंधन पदाधिकारी बिपिन साहु आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 84,193