Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : नप के चूँगी वसूली में रंगदारी के विरुद्ध व्यापारी बन्धु से सहयोग की अपील

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : नप के चूँगी वसूली में रंगदारी के विरुद्ध व्यापारी बन्धु से सहयोग की अपील
विज्ञापन
  • लोहरदगा नगर परिषद द्वारा चूँगी वसूली में हो रहे रंगदारी  के विरुद्ध व्यापारी बन्धु से अपील

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। सबसे पहले आप सभी को बता दें, कि सामने कोई भी हो चैंबर के लिये व्यापारीहित सबसे ऊपर है अतः व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार के होने वाला शोषण अथवा गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विगत दो तीन दिनों से बहुत ज्यादा शिकायत है कि नगर परिषद के ठिकेदारों द्वारा नगर परिषद के उच्च पदाधिकारियों के मिलीभगत से अवैध एकरारनामा के माध्यम से रंगदारी पूर्वक चूँगी वसूली की जा रही है। विरोध करने पर  ठीकेदार द्वारा नगर परिषद के साथ हुए एग्रीमेंट का हवाला  दिया जा रहा है।

एक ही कॉमर्शियल गाड़ी से एक रास्ता में जितना बार आना जाना हो रहा है, उतना ट्रिप का चूँगी वसूली ज़बर्दशती किया जा रहा है एवं इस कारण वाहनों का आवागमन भी बाधित हो रही है। अतः आपस मे आरोप प्रत्यारोप ना लगाते हुए कहना है कि हम व्यापारी हैं और चैंबर ऑफ कॉमर्स का काम व्यापरिहित मे आवाज़ उठाना और व्यापार हेतु व्यापारियों को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल प्रदान करना है।

इसलिये आप सभी से आह्वान है कि यदि आपको लगता है कि यह गलत है तो आप इस संदर्भ में शिकायत समेत चैंबर अध्यक्ष को लिखित आवेदन दें ताकि नगर परिषद के ऊपर इस अवैध वसूली को लेकर दबाव बनाया जा सके तथा न्यायसंगत निर्णय तक पहुंचने का प्रयास हो। चाहे इसके लिये व्यापरिहित में अनिश्चितकालीन लोहरदगा बंद ही क्यों न करना पड़े। उक्त जानकारी लोहरदगा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रीतेश कुमार ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 84,193