डीसी-स्कूल प्रिंसिपल मीटिंग: 13 अप्रैल 2026
टीम एबीएन, रांची। नये शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही रांची जिला प्रशासन ने सभी निजी विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है।
यह बैठक दिनांक 13 अप्रैल 2026 (सोमवार) को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट हॉल, मोरहाबादी में अपराह्न 01:00 बजे से प्रारंभ होगी। सभी निजी विद्यालयों के प्राचार्यों का इस बैठक में भाग लेना आवश्यक है।
बैठक के मुख्य बिंदु
- जिलास्तर पर गठित शुल्क समिति के गठन, कार्यप्रणाली तथा निजी विद्यालयों द्वारा शुल्क निर्धारण एवं वृद्धि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करना।
- निजी विद्यालयों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निवारण हेतु गठित कोषांग (Grievance Redressal Cell) की जानकारी देना तथा इसकी प्रभावी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना।
- Right to Education (RTE) Act 2009 के अंतर्गत कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों के लिए निजी विद्यालयों की प्रारंभिक कक्षाओं में 25% सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया में विद्यालयों की भूमिका, जिम्मेदारियां तथा अनुपालन सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा करना।