Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 286
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पलामू : विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दंगवार में वार्षिक उत्सव सह परीक्षा परिणाम की घोषणा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू : विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दंगवार में वार्षिक उत्सव सह परीक्षा परिणाम की घोषणा
विज्ञापन
  • पलामू : विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दंगवार में वार्षिक उत्सव सह परीक्षा परिणाम की घोषणा
  • नन्हे बच्चों ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम, बंधा समा
  • शिक्षा का उद्देश्य केवल पैसा या नौकरी नही बल्कि समाज मे बदलाव हैं : रवि यादव

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। प्रखण्ड के झारखण्ड बिहार सीमा अंतर्गत दंगवार में विद्या निकेतन  पब्लिक स्कूल में गुरुवार को 9 वा वार्षिक उत्सव सह परीक्षा परिणाम वितरण का कार्यक्रम समारोह के रूप में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजद के प्रदेश महासचिव रवि कुमार यादव व पंचायत के मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, हुसैनाबाद शहर के पूर्व चेयरमैन शशि कुमार, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, भाजपा नेता अजय प्रसाद गुप्ता आदि ने फीता काटकर माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान स्कूल के नन्हे बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनोरंजक  कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन निदेशक शुशील कुमार ने किया जबकि अध्यक्षता प्रचार्या पूनम कुमारी ने किया।

रवि यादव ने कहा शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी करना या पैसा कमाना नही हैं बल्कि समाज मे फैली गंदगी व बुराई को दूर करते हुए अंधेरा से बाहर निकलना है। शिक्षक के साथ साथ अभिभावकों का दायित्व भी हैं कि बच्चों की पढ़ाई के प्रति सचेत रहें। उन्होंने स्कूल के संचालक को भी धन्यवाद दिया कि एकदम सीमावर्ती व ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं ।

चेयरमैन शशि ने कहा कि आज शिक्षा के बिना मानव जीवन पशु के समान हैं। शिक्षा से बेहतर चरित्र का निर्माण होता हैं। मौके पर अनामिका गुप्ता, प्रियंका कुमारी, नेहा कुमारी, प्रियंका मेहता, खुशबू ठाकुर, गुनगुन आदि पार्टीसीपेट बच्चों के साथ सैकड़ों की संख्या में अभिभावक मौजूद थे।

विज्ञापन