Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कामख्या मंदिर में मत्था टेक सीएम हेमंत सोरेन ने मांगी राज्य की खुशहाली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कामख्या मंदिर में मत्था टेक सीएम हेमंत सोरेन ने मांगी राज्य की खुशहाली
विज्ञापन

सीएम हेमंत ने मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना, माता रानी के चरणों में शीश झुकाकर किया नमन 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज असम के गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, शांति, उन्नति एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। 

इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों ने पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करायी। मुख्यमंत्री सोरेन ने माता रानी के चरणों में शीश झुकाकर नमन करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण की प्रार्थना की। 

मौके पर सोरेन ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि एक बार पुन: मुझे माता रानी के दरबार में आने का अवसर प्राप्त हुआ है। मां कामाख्या की कृपा से झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो यही मेरी कामना है।

विज्ञापन