Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

75 करोड़ सूर्य नमस्कार के साथ मनेगा आज़ादी का अमृत महोत्सव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
75 करोड़ सूर्य नमस्कार के साथ मनेगा आज़ादी का अमृत महोत्सव
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। क्रीड़ा भारती के साथ सत्यानन्द योग मिशन रांची झारखण्ड में अपने योग केंद्र सहित आईएएस ऑफिसर्स ग्रुप्स, हाइकोर्ट ग्रुप्स, मेकॉन ग्रुप्स, केन्द्रीय मनः चिकित्सा संस्थान कांके के डॉक्टर्स ग्रुप्स एवं रांची स्थित डीएवी संस्थान तथा झारखंड के अन्य डीएवी विद्यालय में शिक्षक एवं हजारों की संख्या में विद्यार्थी एवं उनके पेरेंट्स स्वामी मुक्तरथ जी एवं इनके कुशल योग शिक्षक के निर्देशन में 16 जनवरी से 23 जनवरी के बीच सूर्य नमस्कार के अभ्यास को ऑफलाइन तथा ऑनलाइन करेंगे। इस दौरान 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के साथ आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। बताए चलें कि झारखण्ड में सत्यानन्द योग मिशन का लक्ष्य 51,0000 सूर्य नमस्कार रखा गया है। झारखण्ड में क्रीड़ा भारती का आयोजन कराने का प्रभार मिला है, जिसके सह संयोजक स्वामी मुक्तरथ जी को बनाया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,329