लोहरदगा। सेन्हा थाना क्षेत्र के नन्दगांव फार्म हाउस पथ पर मुख्य गेट से 100 मीटर दूर आम पेड़ के नीचे एक अधेड़ का शव मिला। इसे देख खेत में काम कर रहे लोगों ने सेन्हा थाना पुलिस को सूचना दी। सेन्हा थाना प्रभारी सूरज प्रसाद ने कहा कि दो दिन पहले इचरी टंगरिया गांव शादी समारोह में गया था। शव एक दिन पहले का है। बुधवार को बारिश के बाद पेड़ के नीचे रहा और गुरुवार को खेत में काम करने वाले नजदीक पहुंच कर देखा कि वह मर चुका है। वृद्ध रास्ता भटक गया था और रात होने के कारण घर नहीं जा सका। गुरुवार की शाम में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के अलोदी गांव निवासी स्व कोमल उरांव के पुत्र राम नारायण उरांव (51) के रूप में हुआ है। इसके साथ सेन्हा थाना पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है।