Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जमशेदपुर : बदमाशों ने महिला के गले से छीनी चेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जमशेदपुर : बदमाशों ने महिला के गले से छीनी चेन
विज्ञापन

झारखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद! बदमाशों ने महिला के गले से छीनी सोने की चेन, साथ में खड़ा देखता रह गया पति; और... 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। बिरसानगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक बार फिर चेन स्नैचिंग की घटना सामने आयी, जिससे इलाके के लोगों में डर और गुस्सा दोनों है। 

बदमाशों ने महिला के गले से छीनी सोने की चेन 

शनिवार रात करीब 9 बजे आस्था ट्वीन सिटी परिसर में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गये। पीड़िता विभा देवी, रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मचारी नंदलाल ओझा की पत्नी हैं। नंदलाल ओझा ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ सिदगोड़ा में एक रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। 

जब वे टेंपो से अपने फ्लैट के पास उतरे, तभी उनकी पत्नी जैसे ही नीचे उतरीं, एक बदमाश अचानक आया और उनके गले से चेन झपट ली। पास में उसका साथी पहले से बाइक लेकर खड़ा था। वारदात के बाद दोनों तेजी से मोहरदा की ओर भाग गये। 

छीनी गयी चेन की कीमत करीब 2.25 लाख रुपये 

पीड़ित परिवार के अनुसार, छीनी गयी चेन की कीमत करीब 2.25 लाख रुपये है। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गयी। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में काफी नाराजगी है। रविवार को कई लोग बिरसानगर थाना पहुंचे और जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग की। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और बदमाशों की पहचान के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

विज्ञापन