एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। पलामू प्रमंडल का प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ विश्वनाथ ओझा का निधन सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे मेदिनीनगर स्थित आवास पर हो गया। वे कुछ माह से अस्वस्थ थे। जानकारों की मानें तो डॉ ओझा 1968 में पलामू सदर अस्पताल आये थे।
ये रांची रिम्स से मेडिकल की पढ़ाई किये थे। सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे पलामू में लगातार स्वास्थ्य सेवा देते रहे। डॉ ओझा की प्रसिद्धि इससे लगायी जा सकती है कि वे लिमिट में मरीज देखते थे। नंबर लगाने के लिए मरीज के परिजन उनके घर के पास रात भर सो जाते थे ताकि वे नंबर लगाकर मरीज को दिखा सकें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse