Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मारवाड़ी युवा मंच के शिविर में कई लोगों ने किया रक्तदान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मारवाड़ी युवा मंच के शिविर में कई लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
  • मारवाड़ी युवा मंच ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा एवं श्री रानी सती मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को श्री हनुमान बक्स पोद्दार सत्संग भवन, रानी सती मंदिर परिसर, रातू रोड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।

शिविर में कई लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। फर्स्ट टाइम डोनर  ने बताया कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती, बल्कि रक्तदान करने के बाद उन्हें अच्छा महसूस हुआ और उन्हें काफी खुशी हुई। उन्होंने कहा कि रक्तदान से डरने की जरूरत नहीं है।

मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। समाज के लोगों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से यह शिविर सफल रहा। सचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि मंच हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है और आगे भी इस तरह के सेवा कार्य आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस कार्यक्रम के रक्तदान प्रभारी युवा विष्णु अग्रवाल एवं युवा सुमित अग्रवाल तथा सह संयोजक युवा निशांत मोदी ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम संयोजक ने सभी रक्तदाताओं, सेवा सदन की टीम एवं सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। शिविर को सफल बनाने में नागरमल मोदी सेवा सदन की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। डॉक्टर, नर्स एवं अन्य सदस्यों ने मिलकर पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया।

रक्तदान शिविर में पूर्व अध्यक्ष सुभाष पटवारी, मनीष लोधा, विकाश अग्रवाल, निकुंज पोद्दार, पिंकेश खंडेलवाल अनीश सरावगी, सैंकी रायका, तरुण अग्रवाल, सीपी रुइया, विशाल महलका, यश सुरेखा, प्रवीण अग्रवाल, राहुल शर्मा, श्री रानी सती कमेटी से सचिव मनोज जालान सदस्य प्रदीप राजगढ़िया, विमल झुनझुनवाला,अमर पोद्दार शामिल हुए। उक्त जानकारी मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी।

विज्ञापन