वरिष्ठ कांग्रेस नेता धीरज साहू से मिले की कांग्रेसी

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। पेशरार प्रखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल के तहत प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष बुद्धदेव उरांव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बुद्धदेव उरांव हाल ही में पेशरार प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपनी नई टीम के साथ वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी क्रम में वे अपने सहयोगियों के साथ धीरज प्रसाद साहू से मिले और संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान उनके साथ कांग्रेस कमेटी के महासचिव रामधनी राम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन नारायण सिंह खेरवार, करमचंद्र सिंह खेरवार, कुलदीप सिंह खेरवार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।

मुलाकात के दौरान धीरज प्रसाद साहू ने नवनियुक्त अध्यक्ष बुद्धदेव उरांव को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के बीच निरंतर संपर्क से ही संभव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है और आने वाले समय में भी जनता की आवाज बुलंद करने का काम करती रहेगी।

वहीं, बुद्धदेव उरांव ने कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse