चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन और आईआईएम रांची ने खूंटी के सारीदकेल में आयोजित किया आयुष्मान कार्ड शिविर और सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम
टीम एबीएन, खूंटी/ रांची। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन (सीआपीएफ), रांची और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रांची के संयुक्त तत्वावधान में आज खूंटी जिले के सरीदकेल गांव में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान दो मुख्य जनकल्याणकारी गतिविधियों का सफल संचालन किया गया, जिनमें प्रमुख हैं :
- आयुष्मान कार्ड सुविधा शिविर: केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के लिए आयुष्मान कार्ड सुविधा शिविर लगाया गया। इसमें ग्रामीणों को कार्ड बनवाने की प्रक्रिया समझाई गई और आवश्यक सहायता प्रदान की गयी।
- सेनेटरी पैड वितरण: महिलाओं और किशोरियों में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मुफ्त सेनेटरी पैड्स का वितरण किया गया। इस दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रबंधन पर महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गयी।
आयोजन का विवरण
- संस्था: चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन एवं आईआईएम रांची।
- दिनांक: 04.04.2026
- स्थान: ग्राम - सारीदकेल, जिला - खूंटी।
इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच और महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य है। आईआईएम रांची और चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों के माध्यम से हाशिये पर रहने वाले समुदायों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शिविर में स्थानीय ग्रामीणों की भारी भागीदारी देखी गई, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।
संपर्क विवरण
- चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन, रांची
- मोबाइल: 9431789384, 9835339455
- ई-मेल: crf2017@gmail.com