Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 241
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने लगाया भव्य स्वागत शिविर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने लगाया भव्य स्वागत शिविर
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन एवं आध्यात्मिक अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा श्रद्धालु भक्तों की सेवा हेतु एक भव्य ओल्ड एचबी रोड मे स्वागत शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूर-दूर से पधारे श्रद्धालुओं का मंच के सदस्यों द्वारा पूरे उत्साह, श्रद्धा एवं समर्पण के साथ हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। 

स्वागत शिविर में श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए लस्सी एवं शीतल जल की व्यवस्था की गई थी। बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह सेवा श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत लाभदायक एवं राहत प्रदान करने वाली सिद्ध हुई। शिविर में उपस्थित सभी आगंतुकों ने मंच के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय पहल बताया। 

मंच के सदस्यों ने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर अनुशासन, सहयोग एवं सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के प्रति आदर, विनम्रता एवं समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मकता एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। 

मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव जैसे पावन अवसर पर श्रद्धालु भक्तों की सेवा करना हमारे लिए अत्यंत गौरव एवं सौभाग्य की बात है। सेवा ही हमारा धर्म है और इसी भावना के साथ हम समाज के प्रत्येक वर्ग तक अपनी सेवाएं पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते रहेंगे। भविष्य में भी हम इसी प्रकार के सेवा कार्यों को और व्यापक रूप में आयोजित करेंगे। 

मंच के सचिव मुकेश शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा सहयोग एवं एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। मारवाड़ी युवा मंच सदैव समाजहित एवं धर्महित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी इसी समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा। हम सभी युवाओं को प्रेरित करते हैं कि वे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें और समाज के उत्थान में अपना योगदान दें। 

इस सेवा कार्य के सफल संचालन में अन्नपूर्णा सेवा प्रभारी युवा शुभम रूंगटा एवं संयोजक युवा अंकित अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल नेतृत्व, सक्रिय भागीदारी एवं समर्पण के लिए मंच की ओर से उनका विशेष आभार व्यक्त किया गया। मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर मंच के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे तथा सभी ने मिलकर इस सेवा कार्य को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। 

कार्यक्रम मे पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा, विकास अग्रवाल एवं अनीश सरावगी, शुभम रुंगटा योगेश्वर अग्रवाल, रौनक मोदी यश, सुरेखा, प्रकाश दलानिया, विष्णु अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, शैंकी रायका,श्रेया जालान, मोहित कुमार सिंघानिया, अंकित अग्रवाल, निशांत मोदी, हर्ष पोद्दार, प्रियांशु मोदी मे शामिल हुए। उक्त जानकारी प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी।

विज्ञापन