- बल, बुद्धि, विवेक के प्रकाश पुंज हैं श्रीराम भक्त हनुमान : डॉ बिरेन्द्र साहु
- नेताजी एकेडमी उवि में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
टीम एबीएन, रांची। श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर, कांके, रांची सभागार में हर्षोल्लास के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। विश्व हिंदू परिषद, झारखंड-बिहार के क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं बच्चों के द्वारा श्री हनुमान जी का पूजन-अर्चन, हनुमान चालीसा, श्री हनुमान जी का आरती एवं भजन- कीर्तन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा भगवान पुरुषोत्तम श्री राम के परम भक्त थे श्री हनुमान जी। उनका बल, बुद्धि, विवेक अपरंपार है, जब सुरसा जैसी राक्षसी का सामना करना पड़ता है तो उन्होंने विवेक का प्रयोग करते हुए आकार में वृद्धि करते हुए स्वयं को छोटा बनाकर उनसे छुटकारा पा लेते हैं।
वहीं जब भगवान पुरुषोत्तम श्री राम के छोटे भाई लक्ष्मण युद्ध के मैदान में मूर्छित अवस्था में होते हैं तब अपने बल का प्रयोग करते हुए संजीवन बूटी लाने के लिए पहाड़ को उठा कर ले आये थे। उन्होंने लंका के राजा रावण को अपने बुद्धि से परास्त करते हुए अपनी पूंछ का ही उच्च सिंहासन पर बैठ गये।
परम प्रतापी भगवान पुरुषोत्तम श्री राम के अनन्य सेवक हनुमान जी का जन्मोत्सव हमें प्रेरणा देती है कि अपनी भूमिका दिखने में सहज आवश्यक हो परंतु कार्य से सार्थकता सिद्ध हो। मौके पर विद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षक-शिक्षिका गण उपस्थित थे। उक्त जानकारी सहायक शिक्षक मनीष साहू ने दी।