Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर मारवाड़ी ब्राह्मण भवन प्रांगण में स्थित भगवान श्री सालासर बालाजी मंदिर मे हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम एवं सनातनी परंपरा के साथ श्री सालासर हनुमान मंडल के द्वारा मनाया गया। श्री सालासर हनुमान मंडल रांची के अध्यक्ष धरम चंद शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भगवान सालासर जी की पुष्प सुसज्जित नैनाभीविराम झांकी का प्रस्तुतीकरण किया गया एवं संपूर्ण मंदिर प्रांगण को सुंदर धजाया गया।  

आज प्रात: 8 बजे गणेश पूजन  पुरोहित आचार्य श्री श्याम सुंदर भारद्वाज के सानिध्य में मुख्य यजमान अमिल सारस्वत ने सहपत्नी पूजन कराया एवं कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।  मंडल के सचिव कमल शर्मा ने कहा की सर्वप्रथम आचार्य पंडित जनार्दन शर्मा के सानिध्य में 151 महिलाओं द्वारा भव्य सुंदर पाठ कांड का पाठ किया गया। 

आयोजन के संयोजक मनीष शर्मा ने तदोपरांत 108 हनुमान चालीसा का सामूहिक सस्वर पाठ किया गया। श्री नथमल शर्मा ने दिनभर स्वामणि भोग, छप्पन भोग प्रसाद एवं भंडारा का आयोजन सक्रियता से संचालित व्यवस्था बनाए हुए थे। समस्त अतिथियों का अंगवस्त्र प्रदान कर ब्राह्मण सभा अध्यक्ष श्री अशोक पुरोहित व सचिव श्री किशन शर्मा ने स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर काफी संख्या में महिला व पुरुष अतिथि सम्मिलित हुए। 

संध्या 7:00 बजे से भगवती शर्मा, पवन शर्मा, मदन सोनी, दिनेश शर्मा  भजन प्रवाहको ने कार्यक्रम में ने श्री हनुमान जी का अत्यंत सुमधुर भजन भावपूर्ण स्वर में प्रस्तुत किया, जिसने श्रोताओं के हृदय को छू लिया। सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक सवामणी भोग लगाने का तांता लगा रहा। रात्रि 10 बजे श्री हनुमान जी की भव्य आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ हुआ। कार्यक्रम संयोजक मनीष शर्मा के देखे रेख मे सफलतापूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 

इस आवसर पर अशोक पुरोहित, कृष्णा लाल शर्मा, गुलाब शर्मा, श्याम सुंदर गोवला, अमित शर्मा, महेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, अमित सारस्वत, नथमल शर्मा, मनोज बजाज, चेतन शर्मा, रविशंकर शर्मा टोली, रमेश शर्मा, दीपक शर्मा, गौतम शर्मा, गुड्डू व्यास, मनीष सारस्वत, अंकित शर्मा, साक्षी शर्मा, पिंकी शर्मा एवं वंशिका शर्मा आदि अनेक लोगों का सहयोग रहा। उक्त जानकारी प्रवक्ता मनोज बजाज ने दी। 

विज्ञापन