टीम एबीएन, रांची। आज रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद, रातु रोड में स्थित आकाशवाणी केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने गुड फ्राईडे का संदेश रिकॉर्ड किया। आने वाले शुक्रवार अप्रैल 03, 2026 को ख्रीस्त विश्वासियों द्वारा गुड फ्राईडे मनाया जायेगा।
इसी अवसर के लिए महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने आज गुड फ्राईडे का संदेश रिकॉर्ड किया। इस संदेश का सीधा प्रसारण गुड फ्राईडे के दिन दिनांक अप्रैल 03, 2026 को प्रात:10:30 बजे किया जायेगा। संदेश रेकॉर्ड करने के पश्चात महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने वहां के कर्मचारियों के साथ विशेष बातचीत की एवं रेडियो पर प्रसारित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी हासिल की।
साथ ही उन्होंने सभी को गुड फ्राईडे और पास्का पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस गुड फ्राईडे संदेश रिकॉर्डिंग करने के अवसर पर रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के अलावा जेवियर कंडुलना आकाशवाणी रांची के निर्देशक, विनोद कुमार, आर्चबिशप के सेके्रटरी फादर असीम मिंज एवं अन्य सहकर्मचारी मौजूद रहे।