Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मृत दारोगा लालजी यादव के परिजनों को मिलेगा न्याय : मिथिलेश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मृत दारोगा लालजी यादव के परिजनों को मिलेगा न्याय : मिथिलेश
विज्ञापन
गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि दारोगा लालजी यादव के परिजनों को न्याय मिलेगा। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करा कर दूध का दूध और पानी का पानी किया जाएगा। इस संबंध में मंत्री श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र प्रेषित कर पलामू जिला अंतर्गत नावा बाजार थाना के दारोगा लालजी यादव की आत्महत्या मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग किया है। मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में मंत्री श्री ठाकुर ने कहा है कि दारोगा लालजी यादव के मामले में मीडिया, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की ओर से विभिन्न प्रकार के विवादास्पद एवं भ्रामक विचार व्यक्त किए जा रहे हैं। इस मामले में जनता के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। मीडिया में नावा बाजार कांड संख्या - 32/2021 से भी इस मामले को जोड़कर देखा जा रहा है। साथ ही कई प्रकार के संदेह भी व्यक्त किए जा रहे हैं। मंत्री श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री से दारोगा आत्महत्या मामले सहित नावा बाजार थाना कांड संख्या -32/ 2021 एवं जिला परिवहन पदाधिकारी की टेलिफोनिक अनुशंसा मामले सहित सभी मामलों की उच्च स्तरीय जांच कराने का आग्रह किया है। ताकि दारोगा के परिजनों को न्याय मिल सके एवं आम जनता के बीच स्थिति स्पष्ट हो सके। जनता के सामने सच्चाई आना जरूरी है।मंत्री मिथिलेश ने मुख्य सचिव एवं डीजीपी को भी पत्र की प्रति सौंपी है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,631