धर्म रक्षा निधि संग्रह को लेकर विहिप चलायेगा अभियान
ABN Bureau• 13 Jan, 2022
1 Views
विज्ञापन
रांची। आज दिनांक 13 जनवरी 2022 दिन गुरुवार को जिला बैठक का आयोजन चतरा के गौरक्षणी में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत विद्यार्थी प्रमुख अमित पासवान उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री राहुल कुमार के द्वारा किया गया। बैठक में जिले एवं प्रखंड के कई कार्यकर्ता बंधु उपस्थित हुए। बैठक संबोधित करते हुए जिला मंत्री राहुल कुमार के द्वारा बताया गया कि आगामी सभी कार्यक्रम को सफल बनाना है विशेष 15 जनवरी से 25 जनवरी 2022 तक धर्म रक्षा निधि का कार्यक्रम तय है जिसमें प्रखंड में निधि संग्रह की एक विशेष टोली बनाई गई सभी प्रखंडों में बैठक प्रखंड पालक के नेतृत्व में 16 जनवरी से लेकर 18 जनवरी 2022 तक किया जाएगा। प्रांत विद्यार्थी प्रमुख अमित पासवान जी ने कहा चतरा जिले में धर्मांतरण और गौ तस्करी कई क्षेत्रों में हो रही है इस पर सभी कार्यकर्ता बंधु विशेष रुप से कार्य करेंगे सभी ग्राम पंचायतों तक संगठन का विस्तार जल्द से जल्द करने का कार्यकर्ता बंधु संकल्प लें। जिला बैठक में विभाग प्रचार प्रसार सुधीर स्नेही, जिला सह मंत्री इंद्रजीत कुमार, जिला संयोजक अंकित पांडे, जिला संपर्क प्रमुख पंकज सिंह, जिला सेवा प्रमुख विपिन बिहारी सिंह, जिला मिलन प्रमुख ऋषि कुमार, जिला सुरक्षा प्रमुख रवि साहू, जिला प्रचार प्रसार बंटी कुमार उपस्थित हुए एवं कई प्रखंडों से मंत्री अध्यक्ष एवं संयोजक के साथ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित हुए। जिसमें बिट्टू सिंह, मृत्युंजय कुमार, सुरेंद्र, रोशन तिवारी, उत्तम पांडे, अजीत पांडे, अवधेश कुमार सिंह, कमांडो रजक, उदय चंद्रवंशी, ठाकुर राकेश रंजन के साथ दर्जनों कार्यकर्ता बंधु उपस्थित हुए।