Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 391
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : 21 पडहा माकांदु में गांव के पहान/प्रधान की बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा : 21 पडहा माकांदु में गांव के पहान/प्रधान की बैठक
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। रविवार को 21 पडहा माकांदु में गांव के पहान/प्रधान की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक की गयी। जिसमें गांव के विभिन्न समस्या के संबंध मे विचार विमर्श किया। 

बैठक को जिला राजी पडहा वेल लक्ष्मीनारायण भगत ने कहा कि आज के समय मे सामाजिक बैठक और गांव में आपसी समन्वय अति आवश्यक है तभी आदिवासी समाज शोषण, अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर समाज को न्याय दिलाने में सहायक होगा। 

वेल लक्ष्मीनारायण भगत ने कहा कि न्याय के लिए आदिवासी छात्र-छात्राओं को  पढ़ाई के साथ साथ  कानून की जानकारी, पेसा कानून, पडहा व्यवस्था की जानकारी रखना अति आवश्यक है। 

बैठक में जिला राजी पडहा मीडिया प्रमुख जगदीप भगत, भुखला उरांव, राजेंद्र उरांव, मुकेश, निरंजन, भिंसरिया उरांव, राजमुनी उरांव, मंगरा उरांव, सुखमनिया उरांव, अतवरिया उरांव आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। 

विज्ञापन