टीम एबीएन, रांची। रांची में पावन पर्व रामनवमी के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा के दौरान अग्रवाल सभा, रांची द्वारा मेन रोड पर एक स्वागत शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा शिविर में शोभायात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल एवं चना की विशेष व्यवस्था की गयी।
शिविर में सभा के सदस्यों ने पूरी निष्ठा और सेवा भाव से श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा उन्हें प्रसाद स्वरूप चना वितरित किया।
अग्रवाल सभा के इस सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्य की आमजनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस प्रकार के सेवा शिविर न केवल पर्व की गरिमा को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।