Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा साहिबगंज, एनएच 80 जाम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा साहिबगंज, एनएच 80 जाम
विज्ञापन
टीम एबीएन, साहिबगंज। पलामू के नावा बाजार थाने के पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव की संदेहास्पद स्थिति में मौत का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। पलामू में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद गुरुवार की सुबह परिजन पार्थिव शरीर को लेकर साहिबगंज पहुंचे। शव के वहां पहुंचते ही परिजन और आक्रोशित स्थानीय लोगों ने साहिबगंज के साक्षरता चौक पर पहुंचकर एनएच-80 को जाम कर दिया और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही आक्रोशित लोग शहर में घूम-घूम कर दुकान को भी बंद करवा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि दारोगा लालजी यादव ने आत्महत्या नहीं की है। उनकी हत्या कर दी गई है। पलामू एसपी और डीटीओ उनकी मौत के जिम्मेदार हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। बता दें कि दारोगा लालजी यादव के दो संतान है और पत्नी 7 महीने की गर्भवती है। विरोध प्रदर्शन के बाद मुनीलाल श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन