- रामनवमी में बाल सखा मंडल निकालेगी भव्य शोभायात्रा
टीम एबीएन, रांची। मर्यादा पुरुषोत्तम राजा श्री रामचन्द्र के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर राजस्थान मित्र मंडल की इकाई बाल सखा मंडल द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा यात्रा में 25 सदस्यीय ताशा पार्टी टीम विशेष रूप से बरही से बुलाया गया है जो अपने अद्भुत अंदाज में अपनी प्रस्तुति देंगे।
बाल सखा मंडल प्रत्येक वर्ष रामनवमी पर्व अवसर में भव्य शोभायात्रा, सदस्यों की टोली, महिला बहनों साथियों एवं युवा साथी परंपरागत राजस्थानी भेष परिवेश में, साथ ही विशाल झांकी जिसमे आदि योगी के रूप एवं सालासर बालाजी महाराज जी की दो झाकियां निकाली जायेगी।
उपरोक्त जानकारी प्रवक्ता मनोज बजाज ने देते हुए कहा कि बाल सखा मंडल के पदाधिकारीगण जिसमें मुख्य संरक्षक अशोक पुरोहित, संरक्षक अंकित शर्मा, मुख्या सलाहकार किशन शर्मा, मानु शर्मा, अध्यक्ष रौशन सिंह, संस्थापक शशांक शर्मा, मंत्री आदित्य शर्मा, संयोजक नमन चांगल, उपमंत्री हिमांशु खेतान, उपाध्यक्ष निशांत चौधरी, शुभम पुरोहित, आकाश शर्मा (बाबा), आकाश शर्मा, अभिषेक शर्मा, प्रतीक शर्मा, अंशु जयसवाल, प्रभात प्रभाकर, यश डिडवानिया, आयुष शर्मा, सहमंत्री कुणाल शर्मा, मयंक शर्मा, शैलेश चौधरी, करन तिवारी, गोलू तिवारी, प्रवक्ता मनोज बजाज लगे हुए हैं। विदित हो कि अष्टमी को झांकी प्रतियोगिता में भी बाल सखा मंडल भाग लेती है। उक्त जानकारी मुख्य संरक्षक अशोक पुरोहित ने दी।