Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : मेयर से की लोयाबाद में प्रदूषण की शिकायत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : मेयर से की लोयाबाद में प्रदूषण की शिकायत
विज्ञापन
  • धनबाद : मेयर से की लोयाबाद में प्रदूषण की शिकायत
  • लोयाबाद में रेंमकी कंपनी द्वारा पूरे धनबाद जिला का कचरा गिराकर प्लास्टिक को जलाकर प्रदूषण फैलाने के संबंध में धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले रत्नेश कुमार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। आज दिनांक 25/03/026 को अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद मेयर संजीव सिंह जी से उनके आवास में मुलाकात कर लोयाबाद में कचड़ा गिराकर और प्लास्टिक जलाकर जो प्रदूषण फैलाया जा रहा है। उस संबंध में अवगत करवाया। 

अपने पत्र में लिखा कि लोयाबाद एकड़ा बासुदेवपुर कोलियरी के जंगल में रेंमकी कंपनी द्वारा पूरे धनबाद जिला का कचरा गिराकर प्लास्टिक को जलाया जा रहा, जिससे लोयाबाद के आम जनता प्रदूषण का हो रहे शिकार कि लोयाबाद वार्ड नंबर 8 अंतर्गत लोयाबाद एकड़ा बासुदेवपुर कोलियरी के जंगलों के अंदर नगर निगम द्वारा रेमिंकी कंपनी के ठेकेदार द्वारा अवैध ढंग से पूरे धनबाद जिला का नगर निगम का कचड़ा गिरकर प्लास्टिक में आग लगा दिया जा रहा है। जिससे भरी मात्रा में प्रदूषण फैल रहा है और लोयाबाद के जनता प्रदूषण के शिकार होते जा रहे हैं। 

सूखा और गीला कचरा अलग अलग गिरना है, लेकिन नगर निगम का सारा कचड़ा को एक साथ ही गिराया दिया जा रहा है ओर कचड़ा को रिसाइकल करना है ताकि जंगल में जीव जंतु ओर पक्षी सुरक्षित रहे लेकिन कचड़ा को आग लगाने से और कचड़ा को रिसाइकल नहीं करने से जिससे जंगल के जीव जंन्तु की मृत हो रही है। पूरे लोयाबाद का पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया है। 

हजारों हरा पेड़ को कचड़ा से ढक दिया जा रहा है और ठेकेदार अपना निजी लाभ के लिए कचड़ा को रिसाइकल नहीं कर रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा कचड़ा में निकले सामानों को बेच दिया जा रहा है। फिर बचा हुआ कचड़ा ओर प्लास्टिक को जला दिया जाता था। भरी मात्रा में धुआं उड़ रहा है ओर दुर्गंध फैल रहा जिससे लोयाबाद के ग्रामीण का जीना मुहाल हो गया है।

विज्ञापन