रांची। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शहर के मध्य में स्थित बड़ा तालाब से एक 25 वर्षीय युवती का शव बरामद किया गया है। जींस और टीशर्ट पहने युवती का शव तालाब में तैरता देख स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। हालांकि अभी तक मृत युवती की पहचान नहीं हो स्की है। युवती की मौत आत्महत्या है या हत्या, यह जांच का विषय है। कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश कुमार ने बताया कि युवती की तस्वीर सभी थाना को भेजी गई है, ताकि अगर कहीं कोई मिसिंग की कंप्लेंट दर्ज करवाई गई हो तो उनके परिजनों को जानकारी मिल सके।