- भारी बारिश के दौरान भी भारत विकास परिषद के द्वारा चना गुड़ वितरित होता रहा प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर
टीम एबीएन, रांची। पर्व प्रकृति सरहुल के अवसर पर बिरसा समाधि स्थल,कोकर के पास भारत विकास परिषद के रांची महानगर एवं रांची मध्य शाखा के संयुक्त तत्वाधान में चना गुड़ वितरित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत रांची महानगर शाखा के अध्यक्ष डॉ संदीप सिंह सोलंकी एवं ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री जितेंद्र कुमार ने की और वितरण में विजय कुमार माथुर, जी.पी सिंह, जी.के शर्मा, परिषद के सदस्य, पदाधिकारी एवं शिवाजी नगर के स्वयंसेवकों का मुख्य सहयोग रहा।
शाखा के सचिव डॉ भारत भूषण ने कहा कि प्रकृति पर्व सरहुल में प्रत्येक व्यक्ति को शामिल होना चाहिए और प्रकृति के प्रति अपने दायित्व को निभाने का संकल्प लेना चाहिए।