Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 78
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गोइलकेरा : अज्ञात बदमाशों ने पति-पत्नी को काट डाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गोइलकेरा : अज्ञात बदमाशों ने पति-पत्नी को काट डाला
विज्ञापन

रात में मौत का तांडव! कुल्हाड़ी से पति-पत्नी को काट डाला, नींद खुली तो बच्चों ने खून से लथपथ शव देख मारी चीखें 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गोयलकेरा। प्रखंड क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर एक दंपति की तब हत्या कर दी जब वे सोए हुए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (चक्रधरपुर) कुमार विनोद ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दंपति के बच्चों ने अपने माता-पिता को खून से लथपथ देखा और शोर मचाया।  अधिकारी ने बताया कि दंपति को पास के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।   

बताया जा रहा है कि मृतक दंपति की यह दूसरी शादी थी और परिवार में कुल पांच बच्चे हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिससे पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और पुलिस ने घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी बरामद की है।

विज्ञापन