- हिंदू जागृत मंच द्वारा हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर अल्बर्ट एक्का चौक पर दीपोत्सव एवं आतिशबाजी कर बीते हुए वर्ष की विदाई एवं नए वर्ष के आगमन की खुशियां मनाई गई
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 18 मार्च दिन बुधवार को राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर हिंदू जागृत मंच द्वारा हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या के अवसर पर दीपोत्सव एवं आतिशबाजी के साथ साथ लोगों की बीच मिठाइयां बांट कर बीते हुए वर्ष की विदाई एवं नववर्ष के आगमन की खुशियां मनाई गई इस अवसर पर मंच के श्री लाल ऋषिनाथ शहदेव जी ने कहा कि यह हिन्दू नववर्ष सभी सनातनियों के शुभ हो।
साथ हीं सभी के जीवन में खुशियां लाएं उन्होंने कहा कि सभी सनातनी धूम धाम से अपने अपने घरों में पूरे उत्साह के साथ नव वर्ष को मनाएं और अन्य लोगों को भी मनाने के लिए प्रेरित करें मंच के श्री सुजीत सिंह जी ने कहा कि हिंदू नववर्ष के साथ हीं चैत्र नवरात्र का की शुरुआत होती है इस दिन सभी सनातनी प्रात: पूजा पाठ के साथ दिन की शुरुआत करें और घरों में मीठे पकवान बनाएं और अपने परिवार के साथ साथ अपने पड़ोसियों को भी खिलाएं और नववर्ष के महत्व को सभी को बताएं।
इस अवसर पर मंच के लाल ऋषि नाथ सहदेव, सुजीत सिंह, निशांत यादव, दिलीप राय, मंटू दुबे, सूरज पांडे, सोनू भारद्वाज, नितिन ओझा, ऋषभ सिंह, रवि सिन्हा, अजय जयसवाल, राजू कुमार, मनोज यादव, रोहित कुमार, नवनीत कुमार, राजेश कुमार, अर्पित सिंह, कुन्दन पाठक, शशिकांत तिवारी, विक्की शर्मा, सुनील बरनवाल, अभिषेक मिश्रा, कामेश्वर पाठक, किरण पाठक , विक्की शर्मा, अमित अमन, राजीव सिंह, बीरू पासवान, सोनू गुप्ता, मनीष केशरी, चंदन वर्मा, चंदन सिंह राजपूत, रवि चौधरी, कुशाग्र सिंह राजपूत, निशांत चौहान, सचिन परिदा, रोहित कुमार उपस्थित थे।