Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झामुमो के ये 20 स्टार प्रचारक असम में तैयार करेंगे राजनीतिक पिच

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झामुमो के ये 20 स्टार प्रचारक असम में तैयार करेंगे राजनीतिक पिच
विज्ञापन
  • असम चुनाव के लिए JMM तैयार, CM हेमंत सोरेन समेत 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

टीम एबीएन, रांची। असम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी ने चुनाव में सक्रिय भागीदारी का फैसला करते हुए प्रचार अभियान को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। हालांकि पार्टी असम में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस संबंध में अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

झामुमो ने सोमवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। 

दोनों नेता असम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार का नेतृत्व करेंगे और पार्टी की नीतियों तथा कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाएंगे। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि स्टार प्रचारकों की सूची में कई वरिष्ठ नेता और विधायक भी शामिल किए गए हैं। 

इनमें डॉ. सरफराज अहमद, जोबा माझी, अभिषेक प्रसाद, पंकज मिश्रा, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, विजय हांसदा, डॉ. महुआ माजी, हफीजुल हसन, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, जिगा सुशरण होरो, विकास मुंडा, एम.टी. राजा, आलोक सोरेन और डॉ. लुईस मरांडी जैसे नेता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी स्टार प्रचारक केंद्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर असम के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे।

विज्ञापन