Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जमशेदपुर : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जमशेदपुर : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत
विज्ञापन
  • झारखंड में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आये 2 किशोर, दर्दनाक मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो लड़कों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार शाम सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कुदादा इलाके में घटी।

लोगों ने चालक को बंधक बनाया

सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत मुंडा ने बताया कि मृतकों की पहचान दुर्गा हेमब्रम और मार्शल सोरेन के रूप में हुई है, जिनकी आयु 13-14 वर्ष के बीच थी। खबरों के मुताबिक, गुस्साए स्थानीय लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की और चालक को बंधक बना लिया, जिसे रविवार सुबह पुलिस के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा गया। 

लोगों ने मृतकों के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर सड़क अवरुद्ध कर दी जिससे कुदादा में यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारी ने बताया कि मुआवजे पर चर्चा के बाद रविवार को पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे लोग सड़क से हट गये।

विज्ञापन