एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने लिखा कि तेतुलमारी क्षेत्र के शिव मंदिर गांडुआ में बड़े पैमाने अवैध कोयला कारोबार चल रहा है। दिन के उजाले में बेखौफ चलाया जा रहा कोयला का अवैध कारोबार अपने स्तर से संज्ञान ले।