टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में दिनांक 15 मार्च 2026 को पापमोचनी एकादशी उत्सव अत्यंत भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया। प्रात: काल से भक्तों की भीड़ श्री श्याम प्रभु के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। इस अवसर पर प्रात: श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनकर कर विभिन्न ताजे खुशबूदार फूलों से अलौकिक श्रृंगार किया गया साथ ही मंदिर में विराजमान शिव परिवार एवम बजरंगबली का भी विशेष श्रृंगार किया गया।
रदानी शीश का भव्य दर्शन कर भक्तगण अत्यंत भाव विभोर हो रहे थे। रात्रि 9 बजे श्री श्याम प्रभु के जयकारों के साथ पावन ज्योत प्रज्वलित की गयी। श्री श्याम मंडल के सदस्यों द्वारा गणेश वन्दना के साथ संगीतमय संकीर्तन की शुरुआत की।
मौके पर हम आज सभी मिलकर तुम्हें भजन सुनाएंगे, दरबार अनोखा सरकार अनोखी खाटू वाले की हर बात अनोखी, भरोसा है तेरा खाटू वाले, हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है, जगत के रंग क्या देखूं तेरा दीदार काफी है, देता हरदम सांवरे हारे का तू साथ आदि भजनों की लय पर भक्तगण झूम रहे थे।
मौके पर श्री प्रभु को बादाम बर्फी, केसरिया पेड़ा, गुलाब जामुन, रबड़ी, कलाकंद विभिन्न प्रकार के फल एवम मेवा का भोग अर्पित किया गया। रात्रि 12 बजे महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, ओम जोशी, गोपी किशन ढांढनीयां, चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, प्रियांश पोद्दार, मनोज ढांढनीयां, नितेश केजरीवाल, विकास पाडिया, अभिषेक डालमिया, अजय साबू, नितेश केजरीवाल का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।