Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

श्री राधा- कृष्ण प्रणामी मंदिर में पापमोचनी एकादशी उत्सव धूमधाम से मना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
श्री राधा- कृष्ण प्रणामी मंदिर में पापमोचनी एकादशी उत्सव धूमधाम से मना
विज्ञापन

अन्नपूर्णा महाप्रसाद का हुआ आयोजन, भजन संध्या में खूब झूमे भक्तगण 

टीम एबीएन, रांची। परमहंस हिंदू रत्न डॉ संत शिरोमणी स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग राँची में पापमोचनी एकादशी उल्लासपूर्वक मनाया गया। श्री राधा रानी का अलौकिक श्रृंगार विशेष आकर्षक परिधानों और जड़ित आभूषणों से किया गया। 

इस अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा का 257वां महाप्रसाद का आयोजन किया गया। महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगायी। प्रसाद में वेजिटेबल खिचड़ी, फल, मेवा, लड्डू, केसरिया पेड़ा, का भोग लगाया गया। तत्पश्चात वेजिटेबल खिचड़ी एवं गुलाब शरबत मंदिर परिसर में उपस्थित 2 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच  वितरण किया गया। 

तत्पश्चात भजन- संध्या में ट्रस्ट के भजन गायकों द्वारा गाए मनमोहक सुमधुर भजनों ने श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा तथा पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।

मौके पर डूंगरमल अग्रवाल राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, सुरेश चौधरी, शिव भगवान अग्रवाल, सुनील पोद्दार, विष्णु सोनी, तरुण अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, सुरेश भगत, संजय सर्राफ, ज्ञानचंद शर्मा सहित काफी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन