Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : डोल मेले में बेकाबू कार की तबाही

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : डोल मेले में बेकाबू कार की तबाही
विज्ञापन

चपेट में आयी भीड़, दो की मौत, 6 लोग घायल 

टीम एबीएन, रांची। टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में लगे डोल मेले में एक बड़ा हादसा हुआ है। शनिवार देर रात मेले में एक अनियंत्रित कार के घुस जाने से दो लोगो की मौत हो गयी है। जबकि 6 के करीब लोग घायल हो गये हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा भी किया। 

क्या है पूरा मामला 

राजधानी रांची के टाटीसिल्वे इलाके में शनिवार को डोल महोत्सव के मेले में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद मेले में भगदड़ मच गयी और स्थानीय लोग घायलों को बचाने में जुट गये। 

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कार बेहद तेज चल रही थी। इसी दौरान कार चालक नियंत्रण खो बैठा और मेले की भीड़ में घुस आया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। 

थाना प्रभारी ने की मौत की पुष्टि 

इस दौरान चालक ने हादसे के तुरंत बाद वाहन छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उसे घेर लिया। फिर भी वह फरार हो गया। टाटीसिल्वे थाना प्रभारी हंसे उरांव ने बताया हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है। जबकि कुछ लोग घायल भी हुए हैं। 

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद भीड़ सड़क पर उतरी है। स्थिति सामान्य करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। धक्का मारने वाले वाहन को पुलिस के द्वारा जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन