Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

युवा दिवस : राज्य योग केंद्र में मिला योग का प्रशिक्षण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
युवा दिवस : राज्य योग केंद्र में मिला योग का प्रशिक्षण
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 12 जनवरी 2022 को पूर्वाहन 11:00 बजे से राज्य योग  केंद्र,  पूर्वी जेल रोड, रांची परिसर में आयुष विभाग, झारखंड सरकार की तरफ से स्वामी विवेकानंद जयंती ( युवा दिवस ) के उपलक्ष्य में युवाओं के लिए योग प्रशिक्षण/ योग प्रदर्शन/ योग चित्रांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ अर्चना कुमारी ने योग प्रशिक्षण सत्र लिया। साथ ही राज्य योग केंद्र के योगाभ्यासियों ने योग प्रदर्शन किया गया तथा युवाओं के द्वारा योग चित्रांकन में भाग लिया गया। कोविड-19 प्रोटोकोल के अनुरूप इस कार्यक्रम में मात्र 25 युवाओं की उपस्थिति रही। साथ ही इस कार्यक्रम में राज्यों केंद्र के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम से युवाओं में काफी उत्साह दिखा तथा उन्होंने आगे भी इस तरह के आयोजन करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,862